Home » News » Bihar » Bihar Jamin Survey 2024 : अब सर्वे से जुड़े सभी फॉर्म घर बैठे करें डाउनलोड ! कहीं जाने की जरूरत नहीं, जानें क्या है तरीका?
Bihar

Bihar Jamin Survey 2024 : अब सर्वे से जुड़े सभी फॉर्म घर बैठे करें डाउनलोड ! कहीं जाने की जरूरत नहीं, जानें क्या है तरीका?

Bihar Jamin Survey 2024 : बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम जोर शोर से चल रहा है। इस सर्वे को लेकर सरकार का उद्देश्य बिहार में भूमि विवाद को हमेशा …

Photo of author

by Bhumi Jankari Team

Bihar Jamin Survey 2024 : अब सर्वे से जुड़े सभी फॉर्म घर बैठे करें डाउनलोड ! कहीं जाने की जरूरत नहीं, जानें क्या है तरीका?

Highlights

Bihar Jamin Survey 2024 : बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम जोर शोर से चल रहा है। इस सर्वे को लेकर सरकार का उद्देश्य बिहार में भूमि विवाद को हमेशा के लिए खत्म करना है। इसके लिए इस सर्वे के माध्यम से जमीन के असली मालिकों को उनकी जमीन का रिकॉर्ड मुहैया कराया जाएगा। इससे जमीन को लेकर होने वाले विवादों में कमी आएगी। इस सर्वे से मठ मंदिरों की जमीन सहित सरकारी जमीन का भी सही सही पता चलेगा। इसके लिए सरकार की ओर से भूमि सर्वेक्षण 2024 फॉर्म जारी कर दिया गया है।

अगर आपको भी अपनी जमीन का सर्वेक्षण करवाना है तो बिना देर किए बिहार भूमि सर्वेक्षण फॉर्म 2024 भरने के बाद आपको तुरंत आवेदन करें। इस आलेख के माध्यम से हम आपको जरुरी फॉर्म डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे हैं। हम यहां बता रहे हैं आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं और उसका लिंक भी आपको बता रहे। इसके साथ आज हम आपको ऐसी तमाम जानकारी भी दे रहे हैं, जिसे ध्यान से पढ़ने के बाद आप घर बैठे ही भूमि सर्वेक्षण के लिए आवेदन से जुड़े आधा काम निपटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में :

पहले जानिए भूमि सर्वे क्यों हो रहा है और इसके लिए आपको क्या करना होगा?

तो ाको बता दें कि बिहार में दशकों से भूमि विवाद की समस्या कायम है। इस कारण राज्य में आए दिन लड़ाई – झगड़े और हत्या तक हो रही है। नितीश सरकार का इस भूमि सर्वेक्षण के पीछे यही उद्देश्य है कि राज्य में बढ़ रहे भूमि विवाद समाप्त हो और लोंगो के जमीन का कागज दुरुस्त हो जाए। ताकि आने वाले दिनों में जमीन संबंधी कोई विवाद न रहे। यानि इस सर्वे का मकसद सभी नागरिकों के भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त और डाटा को ऑनलाइन सुरक्षित करना भी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, जो भी व्यक्ति अपनी भूमि का सर्वेक्षण और अपनी भूमि का रिकॉर्ड अपडेट करवाना चाहते हैं उन्हें एक स्वघोषणा पत्र फॉर्म -2 में और परिवारिक वंशावली प्रपत्र-3 (1) में भरकर जमा करना है। इस फॉर्म को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को बिहार भूमि सर्वेक्षण योजना की आधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा, यहां दी गई सभी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

आवेदन कहां जमा करें:

इसके अलावा, ऑफलाइन प्रक्रिया में सभी आवेदनों को भरने के बाद, इसे आयोजित शिविर में जमा करना होगा। इस योजना से लोगों को कई लाभ मिलेंगे। आधुनिक माध्यम से भूमि अभिलेख को अपडेट किया जाएगा। स्वामित्व को लेकर विवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। राज्य सरकार सर्वेक्षण के आंकड़ों का उपयोग भूमि उपयोग, कृषि, उद्योग व अन्य गतिविधियों के लिए करेगी। सर्वेक्षण के बाद राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। भूमि संरक्षण के ऑनलाइन होने से भूमि अधिग्रहण व अन्य मामलों में पारदर्शिता आएगी। खरीद-बिक्री में विवाद नहीं होगा। यह आसान होगा।

दस्तावेज व फॉर्म तैयार रखें:

सर्वेक्षण में भाग लेने वालों को नीचे दिए गए बॉक्स से फॉर्म को चुनकर डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा भूमि से संबंधित सभी जानकारी, रैयत का नाम, उसका हिस्सा, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकबा, भूमि का प्रकार व भूमि प्राप्ति का साधन आदि इन फॉर्म में त्रुटि रहित भरना होगा। सर्वेक्षण के लिए आवेदन करने वालों को कुछ दस्तावेज अपने पास रखने होंगे। जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन की रसीद, स्वघोषणा पत्र, आधार कार्ड, जमीन का रकबा, खेसरा की पूरी जानकारी, खतियान की नकल, जमीन का राजस्व रसीद की कॉपी, कोर्ट के आदेश की फोटोकॉपी (अगर लागू हो), अधिकार पत्र (अगर लागू हो) शामिल है।

आवेदन करने के लिए आपको बिहार लैंड सर्वे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के विकल्प को चुनना होगा। आपको वहां मौजूद लैंड सर्वे आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा। स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुलेगा। वहां मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपके सामने लैंड सर्वे फॉर्म खुल जाएगा। उसके बाद आवेदक को अपनी जमीन की सभी जरूरी जानकारी, सूचनाएं और ब्योरा और सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। साथ ही आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

यहां से डाउनलोड करें लैंड सर्वे फॉर्म:

सर्वे से जुड़े फॉर्म डाउनलोड करने के लिंक
रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र-2 यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें
वंशावली हेतु प्रपत्र-3(1) पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें
बिहार जमीन सर्वे फॉर्म 2024 पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें
वंशावली प्रमाण – पत्र हेतु आवेदन प्रपत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें
स्पेशल सर्वे रिपोर्ट चेक ऑनलाइन लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें
सरकार की आधिकारिक वेबसाइट यहां प्रवेश करें
यहां पर क्लिक करके आप जमीन सर्वे से जुड़े सभी फॉर्म डाउनलोग कर सकते हैं इन सभी का प्रिंट निकाल 

Tag :
Bihar Jamin Survey Jamabandi Jamin khata Book Khatiyan
Share This :

Leave a Comment