Home » News » Bihar » Bihar Jamin Survey : सावधान ! वंशावली बनाने के नाम पर ठग रहे दलाल, जानें क्या है वंशावली बनाने का तरीका.
Bihar

Bihar Jamin Survey : सावधान ! वंशावली बनाने के नाम पर ठग रहे दलाल, जानें क्या है वंशावली बनाने का तरीका.

Bihar Jamin Survey : बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण के नाम पर अब दलालों ने लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। ये लोग वंशावली बनाने के नाम पर लोगों …

Photo of author

by Bhumi Jankari Team

Bihar Jamin Survey : सावधान ! वंशावली बनाने के नाम पर ठग रहे दलाल, जानें क्या है वंशावली बनाने का तरीका.

Highlights

Bihar Jamin Survey : बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण के नाम पर अब दलालों ने लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। ये लोग वंशावली बनाने के नाम पर लोगों से दो हजार से दस हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। जबकि सरकार ने स्पष्ट कहा है कि विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए वंशावली बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। लोगों को इनके झांसे में नहीं आना चाहिए।

खबर है कि विशेष भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू होने से अंचल, रजिस्ट्री व अन्य भूमि संबंधी कार्यालयों में सक्रिय दलाल मालामाल हो रहे हैं। बता दें कि लोगों को भूमि सर्वेक्षण में स्वघोषित वंशावली देनी है। लेकिन जानकारी के आभाव में जालसाज लोगों को ठग रहे हैं और वंशावली बनाने के लिए दो हजार तो 10 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। ज्यादातर पीड़ित ऐसी शिकायतें कर रहे हैं।

इस संबंध में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि बंटवारा एवं अन्य भूमि संबंधी प्रक्रियाओं की तरह विशेष भूमि सर्वेक्षण के संबंध में जिम्मेदार प्राधिकार से वंशावली तैयार कराने की समस्या नहीं है। विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए रैयतों को सरकार द्वारा जारी प्रपत्र 3 में ही वंशावली देनी है। यह प्रपत्र राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट एवं बिहार सर्वेक्षण ट्रैकर मोबाइल एप पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

सर्वेक्षण के लिए रैयतों को अपने परिवार की वंशावली की सही जानकारी स्वयं लिखकर इस प्रपत्र में भरकर जमा करनी है। इसे किसी अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधि से सत्यापित कराने की आवश्यकता नहीं है। भूमि सर्वेक्षण के लिए वंशावली तैयार करने या जमा करने के लिए किसी को एक रुपया देने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई भूमि सर्वेक्षण के लिए वंशावली तैयार करने के नाम पर पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जा सकती है। यदि रैयत को वंशावली तैयार करने के लिए प्रपत्र नहीं मिल रहा है तो वह सादे कागज पर अपनी वंशावली साफ एवं सही ढंग से लिखकर जमा कर सकता है।

डाउनलोड वंशावली प्रपत्र- 3 : Click Here

सरकार द्वारा जारी प्रपत्र- 3 का नमूना :

 

 

 

Tag :
Bihar Jamin Survey Bihar Land survey Rule Vanshavali
Share This :

Leave a Comment