Bihar Bhumi Jankari : बिहार में भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस सर्वेक्षण (Bihar Land Survey) से पहले, प्रत्येक पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों को इसके उद्देश्य और आवश्यक कागजात जमा करने की जानकारी दी जा रही है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट और पारदर्शी बनाना है। इससे न केवल जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी, बल्कि असली मालिक का पता भी चल सकेगा।
यदि आप अपनी जमीन का रिकॉर्ड चेक करना चाहते हैं या आपको उसकी नकल की आवश्यकता है, तो इसके लिए आप बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर आपकी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार कुछ विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें से आप किसी एक का चयन कर अपनी जमीन के रिकॉर्ड देख सकते हैं।
बता दें कि इस वेबसाइट पर दाखिल-खारिज के बाद जमाबंदी स्वतः अपडेट होती है। इस पोर्टल पर उपलब्ध जमाबंदी (Bihar Land Survey) से संबंधित सूचना ताजा और अपडेटेड है। यदि किसी रैयत को ऑनलाइन जमाबंदी में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे त्रुटियों में सुधार के लिए http://parimarjan.bihar.gov.in/ पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए आपको कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- ‘जमाबंदी पंजी देखें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- जिला, गांव, मौजा, और हलका जैसे विवरण भरें।
- ‘Search’ बटन पर क्लिक करें और जमाबंदी पंजी देख सकते हैं।
अपनी ज़मीन का नक्शा कैसे देखें?
बिहार के नागरिकों को अब अपनी ज़मीन का नक्शा देखने के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। आप बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://bhunaksha.bihar.gov.in/ का उपयोग करके घर बैठे ही अपना नक्शा देख सकते हैं। इसके अलावा, आप इस नक्शे को अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपने जिले का चयन करें।
- फिर, अपने सब-डिस्ट्रिक्ट, सर्कल, मौजा और थाना नंबर का चयन करें।
- आपके गांव का नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सर्च बॉक्स में खसरा नंबर डालें और सर्च करें।
- आपकी ज़मीन का विवरण खुल जाएगा।
- ‘नकल’ विकल्प चुनें।
- आपका नक्शा स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए बाईं ओर ‘Show Report PDF’ विकल्प चुनें।
- अब आप PDF डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन :
बिहार राज्य के भूमि रिकॉर्ड (Bihar Land Survey) से संबंधित सभी जानकारी आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से प्राप्त कर सकते हैं :
- विभागीय कार्यालय का पता: राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 8000015
- हेल्पलाइन नंबर: 18003456215
- ई-मेल आईडी: emutationbihar@gmail.com
- आधिकारिक वेबसाइट : biharbhumi.bihar.gov.in